अपहृत इंटर की छात्रा प्रेमी के साथ बरामद

Updated at : 16 Jan 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत इंटर की छात्रा प्रेमी के साथ बरामद

हाजीपुर : नगर से अपहृत इंटर की छात्रा दिल्ली में बरामद हो गयी. नगर पुलिस ने छात्रा को उसके प्रेमी के साथ दिल्ली के एक होटल में दबोच लिया. रविवार की दोपहर छात्रा और उसके प्रेमी को लेकर नगर पुलिस यहां पहुंची. छात्रा की मेडिकल जांच की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार प्रेमी रविकांत […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर से अपहृत इंटर की छात्रा दिल्ली में बरामद हो गयी. नगर पुलिस ने छात्रा को उसके प्रेमी के साथ दिल्ली के एक होटल में दबोच लिया. रविवार की दोपहर छात्रा और उसके प्रेमी को लेकर नगर पुलिस यहां पहुंची. छात्रा की मेडिकल जांच की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार प्रेमी रविकांत कुमार नगर थाने के लोदीपुर गांव का रहनेवाला है.

दो जनवरी को लोदीपुर गांव में संचालित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने गयी छात्रा अचानक गायब हो गयी. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. इसी दौरान पता चला कि उसी कोचिंग संस्थान में पढ़ रहा एक छात्र भी घर से गायब है. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू की. मोबाइल नंबर के

सर्विलांस के अवलोकन के आधार पर छात्रा का लोकेशन दिल्ली में मिला. इसके बाद एसपी के आदेश पर एक टीम का गठन किया गया. टीम दिल्ली गयी और दोनों को एक होटल के कमरे से गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन