चोरी की 38 साइकिलों के साथ एक धराया

Updated at : 13 Jan 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की 38 साइकिलों के साथ एक धराया

महनार : बीते दिन महनार सेंट्रल बैंक परिसर में चाय दुकानदार के पास खड़ी साइकिल को चोरी करते दुकानदार राकेश कुमार ने एक युवक को पकड़ा था. पकड़े गये चोर को पहले तो बैंक परिसर में जमा भीड़ ने जमकर पिटाई की और लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. थाने पर चोर को […]

विज्ञापन

महनार : बीते दिन महनार सेंट्रल बैंक परिसर में चाय दुकानदार के पास खड़ी साइकिल को चोरी करते दुकानदार राकेश कुमार ने एक युवक को पकड़ा था. पकड़े गये चोर को पहले तो बैंक परिसर में जमा भीड़ ने जमकर पिटाई की और लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. थाने पर चोर को थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पूछताछ की तो वह अपना नाम शत्रुध्न सहनी और पिता का नाम स्व ननकी साहनी और घर चमरहरा ब्रह्न स्थान बल्लापर के निकट बताया. काफी पूछताछ के बाद शत्रुघ्न साहनी की निशानदेही पर जब साइकिल खरीदारों के यहां गये तो लोग बिना पूछे अपने -अपने घरों से साइकिल निकाल कर फेंकने लगे तो थानाध्यक्ष स्तब्ध रह गये.

उन्होंने बताया कि यह अकेले चोरी करता था इसलिए आजतक बचा हुआ था. छापेमारी में अब तक 38 साइकिल चमरहरा, पहाड़पुर, विशनपुर, चकेयाज आदि गांवों से पुलिस ने बरामद कर किया है. अभी भी छापेमारी जारी है. पुलिस का कहना है कि और साइकिल मिलने की उम्मीद है. ग्रामीणों का कहना है कि इसके पूर्व में भी शत्रुघ्न चोरी के आरोप में जेल जा चुका है और जब वह छोटा था तभी से चोरी की उसकी आदत थी. वह मकई का बाल,

सब्जी एवं छोटी-छोटी चोरी कर स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. जब बड़ा हुआ तो साइकिल देसरी, सहदेई, जंदाहा, महनार आदि जगहों से चोरी करने लगा था. उसने बताया कि 30 वर्ष की उम्र में तीन शादियां रचा चुका है जिसमें एक छोड़ चुकी है एक पटना और एक चमरहरा में रखे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन