होमियोपैथी क्लिनिक में तोड़-फोड़

Updated at : 13 Jan 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
होमियोपैथी क्लिनिक में तोड़-फोड़

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित एक होमियोपैथी क्लिनिक में तोड़-फोड़ कर 25 हजार के ऊपर की दवा को दुकान के बाहर फेंक दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नखास चौक निवासी प्रतीक यशश्री ने आरोप लगाया कि मेरे दादा सुरेश चंद्र वर्मा का सिनेमा रोड स्थित होमियोपैथी क्लिनिक है. उसके मकान […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित एक होमियोपैथी क्लिनिक में तोड़-फोड़ कर 25 हजार के ऊपर की दवा को दुकान के बाहर फेंक दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नखास चौक निवासी प्रतीक यशश्री ने आरोप लगाया कि मेरे दादा सुरेश चंद्र वर्मा का सिनेमा रोड स्थित होमियोपैथी क्लिनिक है. उसके मकान मालिक चंद्रशेखर वर्मा हैं,

जिनसे मेरे दादा ने दुकान ले रखी थी. पिछले दो दिन से मेरे दादा को इलाज के लिए उन्हें पटना में भरती किया गया. इसी बीच मकान मालिक ने कुछ लोगों के साथ क्लिनिक में आकर तोड़ फोड़ की. दुकान में रखी लगभग 25 हजार की दवाओं को फेंक दिया एवं गल्ले में से लगभग दो हजार रुपये निकाल लिये.

इस मामले में डाॅ सुरेश चंद्र वर्मा के पोते प्रतीक यशश्री ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन