35 कार्टन शराब के साथ धराया

Updated at : 12 Jan 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
35 कार्टन शराब के साथ धराया

हाजीपुर : जिले में विदेशी शराब की बड़ी खेप पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले महुआ थाना क्षेत्र में दो ट्रकों पर लदे 530 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ने के बाद बुधवार को गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने एक झोंपड़ी में छिपा कर रखे […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिले में विदेशी शराब की बड़ी खेप पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले महुआ थाना क्षेत्र में दो ट्रकों पर लदे 530 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ने के बाद बुधवार को गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने एक झोंपड़ी में छिपा कर रखे गये 35 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा. गिरफ्तार मनोज कुमार गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के जयरामचक गांव का रहने वाला है. बरामद सभी शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की है. सभी बोतलों पर सेल फॉर वनली हरियाणा अंकित है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद शराब की कीमत साढ़े चार लाख आंकी गयी है. जानकारी के अनुसार,

एसपी राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के जयरामचक गांव में एक केलवानी में स्थित झोपड़ीनुमा एक दलान में शराब की बड़ी खेप उतारी गयी है. एसपी के निर्देश पर गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम बुधवार की दोपहर में वहां पहुंची और सूचना के अनुसार दलान को चिह्नित कर तलाशी की. दलान के अंदर केले के पत्ते से ढकी विदेशी शराब का कार्टन छिपा कर रखा गया था. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया. इधर पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज मनोज वहां से भागने लगा. चौकस पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया कि वह आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों की मांग के अनुसार यहां से शराब ले जाकर पहुंचाया करता था. उसने शराब के धंधे से जुड़े कई लोगों के नाम का खुलासा किया है. पुलिस उसके निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

बरामद शराब की कीमत बतायी गयी साढ़े चार लाख रुपये
अंगरेजी शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की है
पुलिस कर रही छापेमारी
पुलिस गिरफ्त में धंधेबाज, साथ में बरामद शराब.
मिली थी गुप्त सूचना
एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जयरामचक गांव में शराब की एक बड़ी खेप उतारी गयी है. एसपी के आदेश पर छापेमारी की गयी. 35 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी. इस सिलसिले में मनोज कुमार नामक एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. उसे पुलिस सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया.
अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष, गंगाब्रिज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन