घरेलू विवाद को लेकर महिला ने लगायी गंगा में छलांग

Updated at : 12 Jan 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद को लेकर महिला ने लगायी गंगा में छलांग

पातेपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर नरसंडा पंचायत के कुंवर बाजितपुर गांव में बिट्टू झा के घर में बुधवार को उस समय कोहराम मच गया, जब उसकी मां को सूचना मिली कि घर की बहू ने अपनी दोनों बेटियों के साथ गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. घर पर अकेली रह रही बिट्टू झा […]

विज्ञापन

पातेपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर नरसंडा पंचायत के कुंवर बाजितपुर गांव में बिट्टू झा के घर में बुधवार को उस समय कोहराम मच गया, जब उसकी मां को सूचना मिली कि घर की बहू ने अपनी दोनों बेटियों के साथ गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. घर पर अकेली रह रही बिट्टू झा की मां का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया. हालांकि जब तक गांव के लोग मातम पुरसी के लिए बिट्टू झा के घर पर पहुंचे, तब तक उसकी मां भी घर में ताला लगा कर अन्यत्र चली गयी. इस कारण घटना के संबंध में विशेष जानकारी नहीं मिल सकी. बिट्टू झा के एक पड़ोसी ने बताया कि इस घर में बिट्टू झा अपने पिता,

मां, पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे. पिता बजरंगी झा के निधन होने के बाद परिवार के भरण-पोषण के लिए बिट्टू झा दिल्ली चला गया. वह दिल्ली में ही किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद को लेकर सास-पतोहू के बीच बराबर विवाद होता था. पड़ोसियों ने बताया कि बीते मंगलवार की सुबह भी सास-पतोहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद बिट्टू झा की पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ मायका जाने की बात कह कर घर से निकल गयी. इसके बाद वह कहां गयी और उसके साथ क्या हुआ, लोगों को कुछ पता नहीं है. घर में ताला लगा हुआ था. गांव के लोगों ने घटना के कारण के संबंध में कुछ भी बताने में असमर्थता जाहिर की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन