स्वास्थ्यकर्मियों ने की वेतन देने की मांग

लालगंज : स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों का परिवार वेतन नहीं मिलने के कारण खुद भी अस्वस्थ होता जा रहा है. उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो रही है. मामला परिवार कल्याण कार्यक्रम शीर्ष 2011 में कार्यरत रेफरल अस्पताल के कर्मचारियों का है. उन्हें दस महीनों से वेतन नहीं मिला है. इस कारण इनके साथ आर्थिक […]
लालगंज : स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों का परिवार वेतन नहीं मिलने के कारण खुद भी अस्वस्थ होता जा रहा है. उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो रही है. मामला परिवार कल्याण कार्यक्रम शीर्ष 2011 में कार्यरत रेफरल अस्पताल के कर्मचारियों का है. उन्हें दस महीनों से वेतन नहीं मिला है. इस कारण इनके साथ आर्थिक संकट की स्थिति बन गयी है.
उन्हें ना तो दुकानदार खाद्य पदार्थ दे रहे हैं और न ही बच्चों के स्कूल संचालक बिना फीस जमा कराये बच्चे को पढ़ाने के लिए तैयार हो रहे हैं. वहीं, घर की माली हालात ख़राब होने के कारण घर के बुजुर्गों का दवा भी समय से नहीं मिल पा रहा है. इन परिस्थितियों में वेतन भुगतान से वंचित कर्मचारियों में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी वैशाली हाजीपुर को आवेदन देकर अतिशीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




