समस्याओं से निजात के लिए भाजपा का धरना

लालगंज : लालगंज की समस्याओं को लेकर घर-घर नल का जल, शौचालय, खाद्य सुरक्षा योजना का अनाज, नियमित बिजली, जाम अतिक्रमण आदि को लेकर भाजपा के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया.धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि लालगंज नगर पंचायत काफी पुराना नगर पंचायत है. […]
लालगंज : लालगंज की समस्याओं को लेकर घर-घर नल का जल, शौचालय, खाद्य सुरक्षा योजना का अनाज, नियमित बिजली, जाम अतिक्रमण आदि को लेकर भाजपा के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया.धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि लालगंज नगर पंचायत काफी पुराना नगर पंचायत है. जिसकी स्थापना अंगरेजों के द्वारा 1869 में की गयी थी. आज तक इसका विकास नहीं हो सका. नगर पंचायत के आधे से अधिक हिस्सों में सप्लाई के पानी की व्यवस्था नहीं है. आधे से अधिक लोगो के पास शौचालय नहीं है. मुहल्लों में नाला सड़क का अभाव है.
अतिक्रमणकारियों के कारण जाम की स्थायी समस्या बनी रहती है. नगर पंचायत एक स्वायत संस्था है जो इन समस्याओं का निदान कर सकती है. नगर पंचायत बोर्ड को आम जनता की समस्याओं को सुलझाने में कोई रुचि नहीं दिखती. भाजपा वाणिज्य मंच के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि नगर पंचायत कुछ लोगों की हाथ की कठपुतली बन गयी है
. कुछ नालों का दो दशक में कई बार निर्माण हुआ पर जहां नाला नहीं है उसका निर्माण नहीं हुआ. कई जगह पहले से बने नाले के प्लास्टर करके निर्माण दिखा दिया जाता है.मणिमाला सिंह ने कहा की सरकार गरीबों को शौचालय उपलब्ध करने की व्यवस्था की है, परन्तु उसमें राजनीति हो रही है. नगर पार्षद अपने लोगों को लाभ पहुंचाने में लगे है. धरना को पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवनारायण महतो, ह्रदय साह, दयानंद चौधरी, राजेंद्र शर्मा, मनोज महतो, उमेश शर्मा, नागेंद्र ठाकुर, नवेन्दु तिवारी आदि ने संबोधित किया. अंत में मांगों का एक ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी महेश प्रसाद को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




