महिलाओं ने फूंका एसपी का पुतला

Updated at : 04 Aug 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने फूंका एसपी का पुतला

ऐपवा के सदस्यों ने निकाला आक्रोश मार्च हाजीपुर : जिले में अपराध के बढ़ते ग्राफ से आक्रोशित महिलाओं ने एसपी का पुतला दहन कर विरोध जताया. ऐपवा के बैनर तले महिलाओं ने स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पर वैशाली एसपी का पुतला […]

विज्ञापन

ऐपवा के सदस्यों ने निकाला आक्रोश मार्च

हाजीपुर : जिले में अपराध के बढ़ते ग्राफ से आक्रोशित महिलाओं ने एसपी का पुतला दहन कर विरोध जताया. ऐपवा के बैनर तले महिलाओं ने स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पर वैशाली एसपी का पुतला दहन करने के बाद सभा में परिवर्तित हो गया. संगठन की जिलाध्यक्ष साधना सुमन की अध्यक्षता में संपन्न सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सदर प्रखंड के दिग्घी गांव में इंटर की छात्रा के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए कहा कि हाल के दिनों में वैशाली जिले में अपराध के ग्राफ में तेजी से वृद्धि हुई है. महिलाओं का जीना दूभर होगया है.
दूसरी ओर वैशाली एसपी अपराध की योजना बनाते लोगों को गिरफ्तार कर अपना पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन घटनाओं को अंजाम देने के बाद शायद ही किसी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी हो. नेताओं ने सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा और दिग्घी कांड के अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने की स्थिति में संगठन आंदोलन को तेज करेगा. सभा को संबोधित करनेवालों में जिला सचिव शांति देवी, सह सचिव शीला देवी, बबन सिन्हा, निभा कुमारी, बेबी देवी आदि प्रमुख थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन