अवधेश बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

Updated at : 28 Jun 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
अवधेश बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

राजापाकर : प्रखंड की बैकुंठपुर पंचायत में पूर्व मुखिया रामबालक राय के आवास परिसर में प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भलुई पंचायत के मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय ने की. बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें […]

विज्ञापन

राजापाकर : प्रखंड की बैकुंठपुर पंचायत में पूर्व मुखिया रामबालक राय के आवास परिसर में प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भलुई पंचायत के मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय ने की. बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें बैकुंठपुर पंचायत के मुखिया अवेधश राय को अध्यक्ष एवं बेरई पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार राम को उपाध्यक्ष चुना गया.

चुनाव के समय अध्यक्ष पद के नाम का प्रस्ताव बखरी पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने रखा एवं इसका समर्थन बाकरपुर पंचायत की मुखिया नीलम भारती ने किया. इस अवसर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित नवनिर्वाचित जिला पार्षद प्रभु साह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के विकास के लिए सभी प्रतिनिधियों को मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता है. नवनिर्वाचित प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अवधेश राय ने कहा कि अध्यक्ष बनने से हमारी जिम्मेवारी बढ़ गयी है.

हम पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान के रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का काम करेंगे. इस अवसर पर मुखिया मुकेश पासवान, उर्मिला देवी, कुमारी रुमझुम, दिव्या राज, नजमा खातून, मंजु देवी, सुबोध राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन