करेंट से अधेड़ की मौत

Updated at : 27 Jun 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट से अधेड़ की मौत

लालगंज : थाना क्षेत्र के एतवारपुर गांव में रविवार की सुबह रामबाबु शुक्ला नाम के एक अधेड़ व्यक्ति की मौत करेंट लगने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रामबाबु शुक्ला सुबह में गांव के ब्रह्मस्थान की ओर जा रहे थे. गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी फसल को घोड़पड़ास से बचाने के लिए […]

विज्ञापन

लालगंज : थाना क्षेत्र के एतवारपुर गांव में रविवार की सुबह रामबाबु शुक्ला नाम के एक अधेड़ व्यक्ति की मौत करेंट लगने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रामबाबु शुक्ला सुबह में गांव के ब्रह्मस्थान की ओर जा रहे थे. गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी फसल को घोड़पड़ास से बचाने के लिए खेत को कांटेदार तार से घेर रखा था और प्रतिदिन रात में उसमें करेंट प्रवाहित कर देता था. सुबह में तार का विद्युत विच्छेद कर देता था. रविवार की सुबह विद्युत विच्छेद नहीं किया था.

ब्रह्मस्थान की ओर जाते रामबाबू के शरीर का स्पर्श विद्युत प्रवाहित जाली से हो गया और वे उसी में सटे रह गये. जालीवाला ओमप्रकाश शुक्ला का बताया गया है. करीब एक घंटा बाद उसी रास्ते जाते गांव के एक व्यक्ति ने काफी देर तक वहां खड़े देख राम बाबू को पुकारा, कुछ आवाज नहीं आने पर जाकर देखा, तो हल्ला किया. गांव के लोग जुटे और शव को उठा कर घर ले गये. हालांकि इस संबंध में थाने को सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन