छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को अधमरा किया

चेहराकलां : छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया. घायल महिला को लोगों ने पीएचसी चेहराकलां में भरती कराया. वहां चिकित्सकों ने उसे महुआ अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़िता की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे वहां से सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया. बताया […]
चेहराकलां : छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया. घायल महिला को लोगों ने पीएचसी चेहराकलां में भरती कराया. वहां चिकित्सकों ने उसे महुआ अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़िता की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे वहां से सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया.
बताया गया है कि कटहरा ओपी क्षेत्र की एक महिला करौना चौक के समीप बगान में बकरी चराने गयी थी, जहां मथनामाल गांव के ही आमोद पासवान उक्त महिला के साथ छेड़खानी करने लगा. इसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




