तैयारी पूरी. तीन दिवसीय समारोह का पर्यटन मंत्री आज करेंगी उद्घाटन

Updated at : 19 Apr 2016 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
तैयारी पूरी. तीन दिवसीय समारोह का पर्यटन मंत्री आज करेंगी उद्घाटन

वैशाली महोत्सव में बिखरेगी छटा लोगों में उत्साह निकलेगी भव्य शोभायात्रा मेले में होंगे सभी पारंपरिक कार्यक्रम मेले में बनाया गया फूड पार्क वैशाली : जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन पर 19 अप्रैल मंगलवार से आयोजित तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिलाधिकारी रचना पाटील […]

विज्ञापन

वैशाली महोत्सव में बिखरेगी छटा

लोगों में उत्साह निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मेले में होंगे सभी पारंपरिक कार्यक्रम
मेले में बनाया गया फूड पार्क
वैशाली : जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन पर 19 अप्रैल मंगलवार से आयोजित तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिलाधिकारी रचना पाटील ने मेला स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण कार्य को देखा. निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री अनिता देवी करेंगी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम करेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि वैशाली महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के अनुरूप आयोजित करने की तैयारी की गयी है.
नीली रोशनी से नहा गया महोत्सव स्थल : लाइट की भी वृहत व्यवस्था की गयी है ताकि दो किलोमीटर दूर से ही आयोजन स्थल दिखाई दे. महोत्सव और मेला स्थल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक सड़क के दोनों तरफ रंग-बिरंगे झंडे लगाये गये हैं. सभी सरकारी भवनों को नीली रोशनी से जगमगाया जायेगा. बच्चों के लिए एक अलग जोन बनाया गया है और खाने की व्यवस्था के लिए फूड पार्क बनाया
गया है. महोत्सव में स्मारिका का विमोचन वैशाली के लोगो तथा डाक विभाग द्वारा डाक टिकट जारी की जायेगा. लोगों के मनोरंजन के लिए फिल्म भी दिखायी जायेगी. आकाशवाणी से प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है. सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की गयी है. स्थानीय कलाकारों को भी पर्याप्त समय दिया गया है. वहीं, ख्याति प्राप्त कलाकारों के नृत्य एवं गायन का भी लोग आनंद ले सकेंगे. मेले में सभी पारंपरिक कार्यक्रम होंगे.
निकलेगी भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा : भगवान महावीर के नौनिहाल बाबन पोखर से मंगलवार की सुबह 10 बजे जैन समुदाय के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो भगवान महावीर की जन्मस्थली बासोकुंड तक जायेगी. वहां जैन समुदाय के लोगों द्वारा पूजा-अर्चना की जायेगी.
वहीं प्राकृत जैन शास्त्र और अहिंसा शोध संस्थान वैशाली के निदेशक ऋषभचंद्र जैन ने बताया की जगदीश चंद्र माथुर स्मृति व्याख्यानमाला 2016 में ‘सुख शांति हेतु परिग्रह परिणाम आवश्यक’ विषय पर
विद्वत गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसके मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार जैन होंगे.
वहीं प्रख्यात भाषाविद् डॉ नवल किशोर प्रसाद श्रीवास्तव सहित अनेक वक्ता अपने विचार रखेंगे.
राजा विशाल की नगरी वैशाली की एक झलक : लोक मान्यता है कि इक्ष्वाकु के पुत्र राजा विशाल ने वैशाली नगरी बसाई थी. विनय ग्रंथ के अनुसार यह तीन भागों में विभक्त था. प्रथम भाग में सुवर्ण गुबंदों से युक्त सात हजार, दूसरे भाग में चांदी के गुबंद से युक्त चौदह हजार भव्य महल थे.
तीसरे भाग में ताम्र के गुबंद से युक्त 21 हजार भवन थे. इन तीनों ही भागों में उच्च, मध्य और निम्न वंश के लोग रहते थे. अभिषेक पुष्पकरणी के जल से सिंहासनरुढ़ होनेवाले राजा का अभिषेक होता. भगवान वर्धमान महावीर के जन्म स्थल एवं भगवान बुद्ध के कर्म स्थल होने के कारण इसे प्रसिद्धि मिली. इस नगरी की शासन प्रणाली काफी लोकप्रिय थी. सर्वप्रथम गणतंत्र यही स्थापित हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन