विकास की आस में है महुआ नगर पंचायत
Updated at : 16 Apr 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

महुआ नगर : महुआ को नगर पंचायत का दर्जा तो मिला, लेकिन नहीं मिली सुविधाएं. बाजार की जर्जर सड़कें, जगह-जगह गंदगी का अंबार, अतिक्रमण से सिमटती सड़कों पर हर समय जाम ही जाम यही है महुआ की पहचान. महुआ को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद महुआवासियों में खुशी की लहर दौड़ी थी. लोगों […]
विज्ञापन
महुआ नगर : महुआ को नगर पंचायत का दर्जा तो मिला, लेकिन नहीं मिली सुविधाएं. बाजार की जर्जर सड़कें, जगह-जगह गंदगी का अंबार, अतिक्रमण से सिमटती सड़कों पर हर समय जाम ही जाम यही है महुआ की पहचान.
महुआ को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद महुआवासियों में खुशी की लहर दौड़ी थी. लोगों को लगा कि महुआ का अब तेजी से विकास होगा और विभिन्न नागरिक सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण महुआ की समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई है.
नहीं चालू हो सकी जलमीनार : विगत पांच वर्ष पूर्व बाजार के बीचोबीच लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित जलमीनार अब तक चालू नहीं हो सकी. कई बार विभागीय पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन के बाद इसे चालू करने का आश्वासन दिया, फिर भी नतीजा शून्य है. लोगों को पीने की पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी में कंठ भिगोने को किसी दुकानदार के पास गिड़गिड़ाने या पैसा लगाने के अलावा दुसरा कोई उपाय नहीं है.
जलनिकासी की सुविधा नदारद : बाजार से जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे हल्की बरसात के बाद ही शहर की स्थिति नारकीय हो जाती है. जो कुछ नाले बने हैं, उसकी साफ-सफाई के अभाव में नाले के गंदे पानी से बाजार की स्थिति नारकीय बनी रहती है. बाजार के पातेपुर रोड में नाले का गंदा पानी सड़क पर निकल आता है, जिस पानी से संक्रमण का भय लगा रहता है लेकिन अब तक कोई ठोस कारगर कदम नहीं उठाया गया है.
अतिक्रमण से सिमट रहीं सड़कें : अतिक्रमण की वजह से बाजार की सड़कें दिन प्रतिदिन सिमटती जा रही है. महुआ थाने के सामने भी सड़क पर गाड़ी खड़ी करने से जाम की स्थिति बनी रहती है, यहां कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. दुर्घटना में हुई मौत के बाद भी स्थिति नहीं बदली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




