छठव्रतियों ने किया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य का अर्घ आज

Updated at : 12 Apr 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
छठव्रतियों ने किया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य का अर्घ आज

हाजीपुर : चार दिवसीय अनुष्ठान छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद पूजा-अर्चना कर खरना किया. भगवान सूर्य की पूजा चैती छठ के लिए छठव्रतियों ने सोमवार को खरना किया. पूरे विधि-विधान के साथ व्रतियों ने प्रसाद बनाकर भगवान को भोग लगाया और इसके बाद स्वयं प्रसाद ग्रहण किया. मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य […]

विज्ञापन

हाजीपुर : चार दिवसीय अनुष्ठान छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद पूजा-अर्चना कर खरना किया. भगवान सूर्य की पूजा चैती छठ के लिए छठव्रतियों ने सोमवार को खरना किया.

पूरे विधि-विधान के साथ व्रतियों ने प्रसाद बनाकर भगवान को भोग लगाया और इसके बाद स्वयं प्रसाद ग्रहण किया. मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देंगे. इसके लिए व्रतयों ने तैयारी शुरू कर दी है. जगह-जगह कृत्रिम घाट बनाये जा रहे हैं. पोखर-तालाब आदि में जल के अभाव के कारण लोग अपने घरों में घाट बनाकर अर्ध्य की तैयारी कर रहे हैं. वहीं जिला मुख्यालय में गंडक किनारे अर्ध्य की तैयारी है.
जढुआ बड़ई टोला स्थित हजही पोखर में पानी के अभाव में इस बार छठव्रती अर्ध्य नहीं दे सकेंगे और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करना होगा. नवचेतना संस्थान के अध्यक्ष रामवीर चौरसिया ने बताया कि पोखर में पानी डालने का प्रयास किया गया लेकिन भूगर्भ जल का स्तर नीचे होने के कारण संभव नहीं हो सका. बोरिंग या चापाकल से काफी कम पानी आ रहा है और पोखर को भरना संभव नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन