जहरीली गैस से पांच लोग बेहोश

महुआ सदर : प्रखंड क्षेत्र के गरजौल पहाड़पुर गांव में कुएं की सफाई के दौरान कुएं से निकलती जहरीली गैस के कारण एक-एक कर उक्त कुएं की सफाई के लिए उतरे पांच लोग जहरीली गैस से बेहोश होकर कुएं के अंदर ही रह गये. इस दौरान स्थानीय लोगों के प्रयास से उन्हें कुएं से बाहर […]
महुआ सदर : प्रखंड क्षेत्र के गरजौल पहाड़पुर गांव में कुएं की सफाई के दौरान कुएं से निकलती जहरीली गैस के कारण एक-एक कर उक्त कुएं की सफाई के लिए उतरे पांच लोग जहरीली गैस से बेहोश होकर कुएं के अंदर ही रह गये. इस दौरान स्थानीय लोगों के प्रयास से उन्हें कुएं से बाहर निकालकर स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां के चिकित्सक डॉ एमके सिंह उनके नर्सिंग स्टॉफ रणविजय , प्रेम, मनोज, सुनील कुमार कि सजगता से
आधुनिक उपकरण के सहारे जहरीली गैस से मूर्छित लोगों के शरीर से गैस निकालकर उनकी जान बचायी. इस संबंध में पूछे जाने पर डॉ सिंह ने बताया कि आधुनिक उपकरण से पीड़ित व्यक्तियों के शरीर से जहरीले गैस निकाल ली गई हैं, अब यह बिल्कुल ठीक हो जायेंगे. जहरीली गैस से पीड़ित लोगों में शिव शरण कुमार, महेंद्र सिंह, बैधनाथ सिंह, राहुल कुमार एवं मुकेश सिंह आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




