14 को मनेगी सम्राट अशोक की जयंती

Updated at : 07 Apr 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
14 को मनेगी सम्राट अशोक की जयंती

हाजीपुर : बुद्धिस्ट सोसाइटी की बैठक में सम्राट अशोक जन्मोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. नगर के कुशवाहा आश्रम में बैठक हुई. इसमें कहा गया कि 14 अप्रैल को पटना में भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव का अायोजन किया गया है. दारोगा प्रसाद राय स्मृति भवन में आयोजित […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बुद्धिस्ट सोसाइटी की बैठक में सम्राट अशोक जन्मोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. नगर के कुशवाहा आश्रम में बैठक हुई. इसमें कहा गया कि 14 अप्रैल को पटना में भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव का अायोजन किया गया है. दारोगा प्रसाद राय स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को आमंत्रित किया गया है.

बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह बौद्ध, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, सम्राट अशोक विचार मंच के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, डॉ महबूब आलम अंसारी, संजय मालाकार, भंते ज्ञानकृति, सीपी सिन्हा, नागमणि कुशवाहा, मुकेश कुमार, गगन कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन