भूमि संबंधी विवाद में हुई गोलीबारी में दो घायल
Updated at : 06 Apr 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

महिला की पीठ में लगी गोली हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र मुहल्ले में भूमि संबंधी विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राप्त सूचनानुसार, मुहल्ले के राम नारायण राय की पत्नी शीला देवी अपने बथान में […]
विज्ञापन
महिला की पीठ में लगी गोली
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र मुहल्ले में भूमि संबंधी विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राप्त सूचनानुसार, मुहल्ले के राम नारायण राय की पत्नी शीला देवी अपने बथान में काम कर रही थी कि आठ-10 की संख्या में आये लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं, इस दौरान हुई गोलीबारी में शीला देवी की पीठ में गोली लग गयी.
गोलीबारी के समय रास्ते से गुजर रहे मालीपुर मुहल्ला निवासी जगरनाथ राय के पुत्र दीनानाथ राय के पैर में गोली लग गयी. गोली लगने के बाद दोनों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. वहां दोनों की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. गोली चलने की आवाज सुन कर जैसे ही आसपास के लोग घटनास्थल पर गये, गोली चलानेवाले लोग भाग निकलें. इस मामले में शीला देवी के बयान पर हरेंद्र राय, सुरेंद्र राय, वीरेंद्र राय, चंदेश्वर राय एवं अज्ञात आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है़़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




