अब सरकारी कर्मियों ने ली शराब नहीं पीने की शपथ

Updated at : 06 Apr 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
अब सरकारी कर्मियों ने ली शराब नहीं पीने की शपथ

सरकार की पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने की पहल स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ बिहार व विकसित बिहार का होगा निर्माण हाजीपुर : राज्य सरकार द्वारा घोषित नयी उत्पाद नीति को अमली जमा पहनाने के लिए जिला पदाधिकारी ने सरकारी कर्मियों को शपथ दिलायी. समाहरणालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रचना पाटील ने […]

विज्ञापन

सरकार की पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने की पहल

स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ बिहार व विकसित बिहार का होगा निर्माण
हाजीपुर : राज्य सरकार द्वारा घोषित नयी उत्पाद नीति को अमली जमा पहनाने के लिए जिला पदाधिकारी ने सरकारी कर्मियों को शपथ दिलायी. समाहरणालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रचना पाटील ने सरकारी कर्मियों को न पियेंगे-न पिलायेंगे-न पीने देंगे की शपथ दिलायी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घोषित उत्पाद नीति के दूरगामी असर होंगे. बिहार के लोगों का न केवल स्वास्थ्य सुधरेगा बल्कि उनका स्वास्थ्य व्यय भी घटेगा.
स्वास्थ्य व्यय पर होनेवाली बचत को वे अपने परिवार के विकास में लगायेंगे और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा. उन्होंने
कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ बिहार और विकसित बिहार का निर्माण होगा. सरकार की इस नीति को धरातल पर लागू करने की जवाबदेही सरकारी कर्मियों की है. इसलिए पहले आप शपथ लें कि न पियेंगे न किसी को पीने देंगे. नियम का उल्लंघन कर पीनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का चारों ओर समर्थन मिल रहा है फिर भी कुछ लोग इस नियम को तोड़ने का प्रयास कर सकते हैं.
राज्य सरकार द्वारा देशी शराब बंद करने के बाद मिलावटी और बनावटी ताड़ी की बिक्री में आयी आश्चर्यजनक बढ़ोतरी के कारण सरकार ने ताड़ी की बिक्री को प्रतिबंधित किया है. बनावटी ताड़ी में मिलाये जा रहे जहरीले पदार्थ काफी हानिकारक हैं. इसलिए बिहार के लोगों के स्वास्थ्य के हित में किसी भी कीमत पर ताड़ी के व्यवसाय को रोकना होगा. उक्त अवसर पर कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन