शराबबंदी के दूसरे दिन भी शहर में रहा ‘ड्राइ डे’
Updated at : 03 Apr 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

दूसरे दिन भी विदेशी शराब पीने वालों का जी मचल कर रह गया शराब की दुकानें नहीं खुल पाने के कारण कई लोग बेचैन दिखे हाजीपुर : शराबबंदी के दूसरे दिन भी विदेशी शराब पीने वालों का जी मचल कर रह गया. उन्हें शराब नहीं मिल सकी. 2 अप्रैल को भी नगर में कोई विदेशी […]
विज्ञापन
दूसरे दिन भी विदेशी शराब पीने वालों का जी मचल कर रह गया
शराब की दुकानें नहीं खुल पाने के कारण कई लोग बेचैन दिखे
हाजीपुर : शराबबंदी के दूसरे दिन भी विदेशी शराब पीने वालों का जी मचल कर रह गया. उन्हें शराब नहीं मिल सकी. 2 अप्रैल को भी नगर में कोई विदेशी शराब की दुकान नहीं खुली. दुकानें नहीं खुल पाने के कारण कई लोग बेचैन दिखे. यदा-कदा पैग लगाने वालों को तो कोई खास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन जाम से ही जिनकी शाम शुरू होती है, ऐसे लोगों को परेशान देखा गया. उनकी मायूसी और चेहरे पर उदासी उनके अंदर की बेचैनी बयां कर रही थी. शराब के अभ्यस्त कई लोग गुस्से में भी थे और सरकार की व्यवस्था को कोस रहे थे. दूसरी ओर अधिसंख्य लोग शराब की दुकानें नहीं खुलने से खुश नजर आये. लोगों का कहना था कि हम तो कब से चाह रहे हैं कि देशी की तरह विदेशी शराब पर भी प्रतिबंध लग जाये.
बोतल का जिन्न एकाएक बाहर नहीं निकलेगा : शराबबंदी के पुरजोर समर्थक नगर के कुछ जागरूक लोगों का व्यंग्य भरे लहजे में कहना था यह बोतल का जो जिन्न है, वह एकबारगी नहीं निकलेगा. अदर असल ऐसे लोग जो शराब की लत की गिरफ्त में आ चुके हैं और एक दिन भी वाइन या बीयर के बिना रह नहीं सकते, उन्हें इसके बिना परेशानी होने लगी है. ऐसे लोग अंग्रेजी शराब की दुकानें नहीं खुलने से असहज हो गये हैं. जबकि दुकानें बंद रहने से खुश नजर आ रहे लोगों का कहना था कि भला है जो दूसरे दिन भी बंद है. इसी तरह किसी न किसी बहाने दुकानें खुलने में कुछ दिन और लगे,
ताकि पीने वालों की आदत छूटे. इधर बेचेन व्यसनियों की नाराजगी इस बात पर थी कि जब एक अप्रैल से देशी और मसालेदार बंद करके निर्धारित स्थानों पर सरकारी स्तर से विदेशी शराब बेचे जाने की बात कहीं गई है, तो उसी तिथि से यह व्यवस्था भी लागू होनी चाहिए.
कुल 21 में अभी तक 15 दुकानें ही तय : नगर पर्षद क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की खुलने वाली 20 दुकानों में कई के लिए जगह भी नहीं तलाशी जा सकी है. नगर में अभी 14 दुकानें चिन्हित की गई हैं, जिन्हें खोलने की तैयारी चल रही है. बिहार स्टेट विवरेज कॉपोरेशन द्वारा संचालित होने वाली दुकानों के लिए नगर के नखास चौक, जढुआ, बागमली, हथसारगंज, अंजानपीर चौक, डाकबंगला रोड, स्टेशन रौड, सिनेमा रोड, रामजीवन चौक, चौहट्टा और पासवान चौक पर जगह चिन्हित की गई है.
शेष छह दुकानों के लिए स्थल चयन होना बाकी है. जिला मुख्यालय के अलावा सिर्फ वैशाली में एक दुकान खुलनी है. वह भी शुरू नहीं हो सकी. इस संबंध में पूछे जाने पर उत्पादक अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को बीएसवीसीएल की ओर से दो दुकान शुरू कर दी गई. नगर के रामजीवन चौक और नखास चौक पर विदेशी शराब की बिक्री शुरू हो गई. बाकी दुकानें भी जल्दी ही खोल दी जायेंगी.
अवैध शराब का धंधा रोकने को तेज होगी छापेमारी
जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने ग्रामीण इलाकों में शराबंदी को कारगर बनाने के लिए संयुक्त रणनीति बनाई है. प्रखंड से लेकर पंचायत और गांव टोले तक देशी या विदेशी शराब की बिक्री या सेवन करते पकड़े जाने पर जेल और जुर्माने की कार्रवाई होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के धंधे को समाप्त करने के लिए चौकीदार तक को चौकस किया गया है. गांवों में सधन छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में ऐसे तमाम क्षेत्र, जहां अवैध शराब के बनाये और बेचे जाने की शिकायत रही है, उन इलाकों पर कड़ी नजर रखी जायेगी ताकि दुबारा वहां यह धंधा शुरू न हो सके. विभाग ने लोगों से भी सहयोग मांगा है. अपने आसपास शराब की बिक्री या भट्ठियां संचालित होती दिखे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष को देने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




