महिला मुखिया प्रत्याशी को भेजा नोटिस

महुआ सदर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महुआ प्रखंड के चौथे चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन के दौरान एक महिला मुखिया प्रत्याशी द्वारा छद्म वेश धारण कर नामांकन का परचा दाखिल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने उक्त छद्म वेशधारी मुखिया प्रत्याशी एवं […]
महुआ सदर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महुआ प्रखंड के चौथे चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन के दौरान एक महिला मुखिया प्रत्याशी द्वारा छद्म वेश धारण कर नामांकन का परचा दाखिल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने उक्त छद्म वेशधारी मुखिया प्रत्याशी एवं उसके प्रस्तावक को लिखित सूचना देकर सशरीर प्रखंड कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.
इस संबंध में पूछे जाने पर निर्वाची पदाधिकारी श्री प्रकाश ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी एवं उसके प्रस्तावक के उपस्थित नहीं होने कि दशा में दोनों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा सकती है. मुखिया प्रत्याशी रामपुर चंद्रभाव उर्फ डगरू पंचायत निवासी रणजीत राय की पत्नी मुन्नी देवी बतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




