दुखद. चार मार्च से गायब था युवक, अपहरण कर हत्या के मामले में तीन पर प्राथमिकी

Updated at : 22 Mar 2016 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
दुखद. चार मार्च से गायब था युवक, अपहरण कर हत्या के मामले में तीन पर प्राथमिकी

अपहृत युवक का मिला कंकाल नगर थाने में दर्ज कराया गया था अपहरण का मामला नगर थाने पर लोगों ने किया हंगामा नामजद तीन लोगों की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक मुहल्ले से लापता युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से लोगों में सनसनी फैल गयी. करीब 20 दिन […]

विज्ञापन

अपहृत युवक का मिला कंकाल

नगर थाने में दर्ज कराया गया था अपहरण का मामला
नगर थाने पर लोगों ने किया हंगामा
नामजद तीन लोगों की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग
नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक मुहल्ले से लापता युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से लोगों में सनसनी फैल गयी. करीब 20 दिन पूर्व उक्त युवक लापता हुआ था. मामले का खुलासा युवक का मोबाइल मिलने पर हुआ. उसकी पहचान परिजनों ने उसके कपड़ों से की. उसका शव मिलने से लोगों काफी रोष दिखा.
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक मुहल्ले से लापता हुए युवक का शव राघोपुर थाना के फतेहपुर गांव में नदी किनारे मिला. उसके कंकाल को लेकर सोमवार को युवक के भाई नितिन कुमार ने नगर थाने में अपने भाई रौशन कुमार का अपहरण कर हत्या कर देने के मामले में तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें थाना चौक निवासी अशोक गुप्ता, अशोक गुप्ता के साला राजू समेत तीन पर अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. ज्ञात हो कि 20 दिन पूर्व उमाशंकर चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार अपने घर से निकला था, जहां से वापस नहीं आने पर उसके भाई ने नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था.
मृतक के मोबाइल से खुला हत्या का राज : अपहृत के मोबाइल से परिजनों को उसके शव को पता चल गया और पुलिस ने शव को राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर दियारे से सड़ी-गली हालत में शव को बरामद कर लिया. फतेहपुर गांव निवासी मुन्ना पासवान के छह वर्षीय पुत्र कारू कुमार को नदी किनारे से एक मोबाइल मिला, जिसे लाकर उसने अपने दादा जवाहर पासवान को दे दिया. जवाहर पासवान ने उसे ठीक कराने के लिए मिस्त्री को दिया और मोबाइल ठीक होने के बाद जैसे ही ऑन हुआ कि किसी ने फोन कर कहा कि आप कौन हैं और कहां से बोल रहे हैं.
आपके पास यह मोबाइल कहां से आया. जब जवाहर पासवान ने मोबाइल नदी किनारे मिलने की बात बतायी, तब फोन करनेवाला व्यक्ति नगर पुलिस को लेकर वहां पहुंचा. बच्चे द्वारा मोबाइल मिलने की जगह बताने पर पुलिस द्वारा खोजबीन किये जाने पर पुलिस को एक सड़ी-गली लाश मिली, जिसके कपड़े से उसके परिजनों ने पहचाना.
क्या है मामला : विदित हो कि शहर के थाना चौक निवासी उमा शंकर चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार गत चार मार्च से लापता था. इस मामले में नगर थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज है. गत चार मार्च से ही रौशन के परिजन उसके मोबाइल पर लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन वह स्विच ऑफ आ रहा था. शव का कंकाल बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. अपहरण कर युवक की हत्या और शव को नदी किनारे बालू में दबा दिये जाने की घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने काफी हंगामा किया.
नगर थाने पर काफी संख्या में लोग पहुंच कर नामजद तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. इस दौरान पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है.
कंकाल मिलने से आक्रोशित हुए परिजन : अपहरण के 18 दिन बाद अपहृत का शव बरामद होने और इस बीच पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सोमवार को अपहृत के परिजन आक्रोशित हो गये और थाना पर पहुंच कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे. परिजनों ने पुलिस पर
अभियुक्तों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया.
डीएनए टेस्ट कराने की उठी मांग :
रौशन के परिजनों ने उसके कपड़े से शव की शिनाख्त की और तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराते हुए मानव कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने की मांग पुलिस से की है ताकि और जानकारी मिल सके.
सीडीआर खंगाल रही पुलिस :
रौशन के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है. सीडीआर के माध्यम से हत्यारों की सुराग मिलने की संभावना है. इसके साथ ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन