धूप से बचने के लिए बना गया विशाल पंडाल

Updated at : 11 Mar 2016 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए बना गया विशाल पंडाल

हाजीपुर : शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए सभास्थल की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह छौंकिया दियारा पहुंचे. छौंकिया में श्री सिंह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने दल बल के साथ पहुंचे थे. वहां पहले से मौजूद भाजपा सहित एनडीए के कई नेता, […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए सभास्थल की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह छौंकिया दियारा पहुंचे. छौंकिया में श्री सिंह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने दल बल के साथ पहुंचे थे. वहां पहले से मौजूद भाजपा सहित एनडीए के कई नेता, पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

एनडीए के नेताओं और रेलवे के अधिकारियों के साथ श्री सिंह ने सभा की तैयारियों के संबंध में पूछताछ की. इस दौरान उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय, हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अनेक नेता मौजूद थे.

रांची से आये कारीगर बना रहे पंडाल : रांची से आये कारीगर सभास्थल पर स्टेज के बाद लगभग 1.70 लाख स्क्वायर फुट में पंडाल को अंतिम रूप दे रहे हैं. पंडाल की व्यवस्था मौसम में आयी तेज गरमी के कारण की गयी है. पंडाल में लोगों के बैठने के लिए लगभग 25 हजार कुरसियां भी लगायी जा रही हैं. हाजीपुर के अलावा पटना, मुजफ्फरपुर,
सोनपुर और आसपास के इलाकों से इन कुरसियों को मंगाया गया है. सभास्थल को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया गया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉटेज का भी निर्माण कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन