स्काउट एंड गाइड के नाम पर फर्जीवाड़ा

Updated at : 07 Mar 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
स्काउट एंड गाइड के नाम पर फर्जीवाड़ा

हाजीपुर : भारत स्काउट एंड गाइड, वैशाली ने जिले में संस्था के नाम पर किये जा रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की मांग की है. स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि नगर के राजपूत कॉलोनी रोड नंबर चार में द स्काउट गाइड ऑर्गेनाइजेशन के नाम […]

विज्ञापन

हाजीपुर : भारत स्काउट एंड गाइड, वैशाली ने जिले में संस्था के नाम पर किये जा रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की मांग की है. स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि नगर के राजपूत कॉलोनी रोड नंबर चार में द स्काउट गाइड ऑर्गेनाइजेशन के नाम से फर्जी संस्था चलायी जा रही है. यह अवैध संस्था बेरोजगार युवकों और बच्चों को स्काउट एंड गाइड में प्रशिक्षण और नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रही है. कुछ दिन पहले ही जिले के एक-दो विद्यालयों में

बच्चों को गुमराह कर पैसे ऐंठने का मामला आया था.
स्काउट एंड गाइड की छवि हो रही धूमिल : मध्य एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के शारीरिक प्रशिक्षण के लिए भारत स्काउट और गाइड एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था है. पूरे राज्य में डीइओ के मार्गदर्शन में इसकी गतिविधियां संचालित होती हैं.
बिहार राज्य स्काउट और गाइड के सभापति डॉ रामजतन सिन्हा ने बीते 27 जनवरी को डीइओ को भेजे पत्र में कहा था कि राज्य के विभिन्न जिलों के विद्यालयों में द स्काउट एंड गाइड आर्गेनाइजेशन एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के नाम से प्रशिक्षण शिविर लगा कर अवैध वसूली की जा रही है तथा मोटी रकम लेकर प्रशिक्षक नियुक्त किये जा रहे हैं. फर्जी संस्था के इस कारनामे से मूल संगठन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
पहले भी हुआ था फर्जीवाड़े का भंडाभोड़ : संगठन का कहना है कि स्काउट एंड गाइड में प्रशिक्षण और नौकरी के नाम पर गोरखधंधा करनेवाले गिरोह का परदाफाश कुछ समय पहले पटना के तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज ने किया था. पटना पुलिस ने इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार भी किया था. गिरोह अब फिर से हाजीपुर समेत अन्य जिलों में अपना जाल फैलाने लगा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन