मारपीट के बाद विधायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 7:19 AM
हाजीपुर : पिपरा के विधायक यदुवंश प्रसाद यादव के अंगरक्षक और चालक द्वारा बस चालक के साथ मारपीट और नोकझोंक के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को बंधक बना लिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. बंधक बने विधायक को पुलिस ने पहुंच कर मुक्त कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को […]
हाजीपुर : पिपरा के विधायक यदुवंश प्रसाद यादव के अंगरक्षक और चालक द्वारा बस चालक के साथ मारपीट और नोकझोंक के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को बंधक बना लिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. बंधक बने विधायक को पुलिस ने पहुंच कर मुक्त कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को थाने ले गयी. बताते हैं कि सुपौल जिले के पिपरा के विधायक यदुवंश प्रसाद यादव बुधवार को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग से पटना जा रहे थे
कि साइड देने के सवाल पर एकारा रेलवे गुमटी पर उनके चालक और अंगरक्षक एक बस के चालक और खलासी से भिड़ गये. बस चालक और विधायक के बीच नोक-झोंक और मारपीट के क्रम में किसी स्थानीय व्यक्ति को भी चोट लग गयी. इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विधायक के अंगरक्षक और चालक के साथ बुरी तरह मारपीट की और विधायक को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने विधायक की गाड़ी को भि क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले को शांत कराया और विधायक को सुरक्षित दूसरे वाहन से पटना भेज दिया तथा क्षतिग्रस्त वाहन को थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










