Hajipur News: बीका में नए आपराधिक कानूनों पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: बीका में नए आपराधिक कानूनों पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Hajipur News: राज्य अभियोजन सेवा के 40 पदाधिकारी ले रहे प्रशिक्षण, रिफ्रेशर कोर्स भी शुरू

विज्ञापन

Hajipur News: (कैफ अहमद) बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान (BICA) के दशरथ मांझी सभागार में सोमवार को “New Criminal Laws” विषय पर राज्य अभियोजन सेवा के 40 पदाधिकारियों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा राज्य की काराओं में कार्यरत उच्चत्तर प्रभार प्राप्त उच्च कक्षपालों के 15 दिवसीय आवासीय रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ओमप्रकाश तथा बीका हाजीपुर के निदेशक ई. जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया .

नए कानूनों की दी जाएगी विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन करते हुए अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बीका हाजीपुर अभय कुमार सिंह ने कहा कि “New Criminal Laws 2023” विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को नई धाराओं एवं नियमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी.

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पॉक्सो एक्ट, ई-साक्ष्य, ई-प्रोसीक्यूशन तथा नए आपराधिक कानूनों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

न्यायिक प्रक्रिया को मिलेगी मजबूती

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए निदेशक ई. जितेन्द्र कुमार ने कहा कि नए कानूनों और अधिनियमों की जानकारी से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने में सहायता मिलेगी .

उन्होंने प्रतिभागियों से पूर्ण अनुशासन एवं मनोयोग के साथ प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की . साथ ही कहा कि बदलते कानूनों के अनुरूप स्वयं को अद्यतन करना समय की आवश्यकता है.

कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन उपनिदेशक अमर शक्ति ने किया . इस अवसर पर सहायक निदेशक अभियोजन कोषांग अमित कुमार सहित संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन