चाइल्डलाइन ने लगाया सहायता शिविर

हाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं के सहायतार्थ चाइल्डलाइन और जिला बाल संरक्षण इकाई ने सहायता शिविर का आयोजन किया है. संगठन कौनहारा घाट सहित रामाशीष चौक, स्टेशन चौक एवं थाना चौक के निकट शिविर स्थापित कर भूले-भटके लोगों की सहायता कर रहे हैं. डीएम के आदेश पर आयोजित शिविर का उद्घाटन करते […]
हाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं के सहायतार्थ चाइल्डलाइन और जिला बाल संरक्षण इकाई ने सहायता शिविर का आयोजन किया है. संगठन कौनहारा घाट सहित रामाशीष चौक, स्टेशन चौक एवं थाना चौक के निकट शिविर स्थापित कर भूले-भटके लोगों की सहायता कर रहे हैं.
डीएम के आदेश पर आयोजित शिविर का उद्घाटन करते हुए नोडल निदेशक सुधीर कुमार शुक्ला ने संगठन के द्वारा आयोजित शिविर के उद्देश्यों की चर्चा की. उक्त अवसर पर संजीव कुमार, मनमोहन, नेहा कुमारी, करुणा कुमारी, राजू कुमार, अंबर मिश्रा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




