डेनियल विटोरी ने कहा -सनराइजर्स के गेंदबाजों ने बहुत खराब गेंदबाजी की, जिसकी वजह से हम हारे

Updated:
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी

IPL 2026 : आईपीएल सीजन 19 की शुरुआत हार से करने पर सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी काफी खफा नजर आए और उनका गुस्सा टीम के गेंदबाजों पर फूटा. उन्होंने कहा कि टीम के गेंदबाजों ने बहुत ही लचर और बिना रणनीति के गेंदबाजी की जिसकी वजह से टीम अपने स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई.

विज्ञापन

IPL 2026 : आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी से हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ हमारी टीम ने बहुत खराब गेंदबाजी की. विटोरी ने कहा कि गेंदबाजों ने मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिये. सनराइजर्स ने सीजन के पहले मैच में नौ विकेट पर 201 रन बनाये थे, जिसे बहुत खराब स्कोर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन उनके गेंदबाज अपने रन को डिफेंड नहीं कर पाए. आरसीबी ने लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.

विज्ञापन

गेंदबाजी बहुत लचर थी, जिसने मैच हरा दिया

मैच के बाद किए गए प्रेस कांफ्रेंस में डेनियल विटोरी ने कहा कि आपको गेंदबाजी से अच्छी शुरूआत की जरूरत थी जो फिल साल्ट का विकेट लेकर की भी , लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके. हमने अनुशासित गेंदबाजी नहीं की. विराट और पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिये जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

पहला मैच हारना खराब रणनीति का परिणाम

विटोरी ने कहा कि सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, जिससे हमारी टीम को सीख लेना चाहिए था, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से आरसीबी के खिलाड़ियों को रन बनाने का अच्छा मौका मिला.आईपीएल की शुरुआत में ही मैच हारना अच्छी बात नहीं है, क्योंकि हर मैच महत्वपूर्ण होता है.

ये भी पढ़ें : आईपीएल के पहले मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी पर बोले किंग कोहली-ब्रेक से लौटने का फायदा मिला

विराट ने अनुष्का की ओर उछाला ऐसा फ्लाइंग किस, फैंस कह रहे–लीपलाॅक मूवमेंट विद ब्लूटूथ

विराट कोहली से छूटा कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola