बंद पड़े हैं अधिमतर स्टेट बोरिंग, कैसे होगी सिंचाई

Updated at : 24 Nov 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
बंद पड़े हैं अधिमतर स्टेट बोरिंग, कैसे होगी  सिंचाई

महनार : महनार प्रखंड क्षेत्र में अधिकतर स्टेट बोरिंग बंद पड़े हैं. किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए दर-दर भटक रहे हैं. रबी फसल की बोआई के लिए दरार फटे खेतों में पानी पटवन कर खेती करने में किसानों को महंगाई के कारण दिन में ही तारे दिखाई दे रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र के […]

विज्ञापन

महनार : महनार प्रखंड क्षेत्र में अधिकतर स्टेट बोरिंग बंद पड़े हैं. किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए दर-दर भटक रहे हैं. रबी फसल की बोआई के लिए दरार फटे खेतों में पानी पटवन कर खेती करने में किसानों को महंगाई के कारण दिन में ही तारे दिखाई दे रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र के चमरहरा, पहाड़पुर विशनपुर, वासुदेवपुर चंदेल आदि पंचायतों में लगे स्टेट बोरिंग किसी न किसी कारण से बंद पड़े हैं.

किसानों को डीजल पंप सेट से पानी पटवन पर काफी खर्च उठाना पड़ रहा है. इसके अलावा खेतों की जुताई और खाद-बीज भी काफी महंगे हो जाने से किसानों को रबी फसल की बोआई में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पहले तो सुखाड़ की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी और पानी का पटवन और खाद-बीजों की महंगाई ने उनके सामने गंभीर समस्या उत्पन्न कर दी है.

चुनाव के कारण सुखाड़ को लेकर केंद्र या राज्य सरकारों ने भी कोई ठोस पहल नहीं की. लेकिन राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नयी सरकार के गठन हो जाने के बाद किसानों में सहायता की एक आशा जगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन