नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में पहुंचे रोगी

Updated at : 22 Nov 2015 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में पहुंचे रोगी

हाजीपुर. एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह, हाजीपुर की ओर से दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाकर आंखों की नि:शुल्क जांच की गई.और परामर्श दिये. शिविर का आयोजन भगवानपुर प्रखंड की हुसेना खुर्द पंचायत मे राम पुकार चौधरी के आवासीय परिसर मे हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि […]

विज्ञापन

हाजीपुर. एएसजी नेत्र चिकित्सालय समूह, हाजीपुर की ओर से दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाकर आंखों की नि:शुल्क जांच की गई.और परामर्श दिये. शिविर का आयोजन भगवानपुर प्रखंड की हुसेना खुर्द पंचायत मे राम पुकार चौधरी के आवासीय परिसर मे हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब एवं असहाय नेत्र रोगियों को लाभ मिलता है.

चिकित्सालय समूह की डॉ. रीतिका, रामनन्द्र,रवि रंजन मिश्रा, विपुल मिश्रा, कुंदन झा एवं नुनुकांत झा ने रोगियों की आंखों की जांच की और उचित परामर्श दिये. बताया गया कि आवश्यकतानुसार नि:शुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा.राम पुकार चौधरी ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आगे भी अन्य बीमारियों संबंधित नि:शुल्क शिविर आयोजित किये जाएंगे

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद पंछी लाल राय, राणा सुरेश सिंह आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की सराहना की. शिक्षक उमेश कुमार निराला ने संचालन करते नेत्र दान करने का अनुरोध किया. मौके पर राम पुनीत चौधरी,विक्रम चौधरी, वीके बिहारी,विपिन कुमार, हेमंत कुमार शाही, संजीव कुमार सूरज चौधरी, एक रामुल हक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन