पेंशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं स्वतंत्रता सेनानी

हाजीपुर : देश की आजादी के लिए अपना जोश और जवानी लुटाने वाले जिले के एक वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी को वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है. महुआ थाने के महादेव मठ गांव के निवासी 95 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राधा रमण टंडन आज तंगहाली में अपना जीवन बसर कर रहे हैं. स्वतंत्रता सेनानियों को […]
हाजीपुर : देश की आजादी के लिए अपना जोश और जवानी लुटाने वाले जिले के एक वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी को वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है. महुआ थाने के महादेव मठ गांव के निवासी 95 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राधा रमण टंडन आज तंगहाली में अपना जीवन बसर कर रहे हैं.
स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाले पेंशन का लाभ नहीं लेने वाले श्री टंडन को जब बुढ़ापे में सहायता की जरूरत पड़ी तो उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन के लिए फरियाद की. महीनों बीत गये, लेकिन इस वृद्ध को अभी तक यह पेंशन भी नसीब नहीं हुआ. शनिवार को प्रभात खबर कार्यालय में आकर अपना दुखड़ा सुनाते हुए श्री टंडन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए वे कार्यालय का चक्कर लगाकर थक गये हैं. उनकी कोई सुनने वाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




