बेटी और पर्यावरण की सुरक्षा का लिया संकल्प
Updated at : 21 Nov 2015 2:45 AM (IST)
विज्ञापन

महनार : पर्यावरण एवं बेटी की सुरक्षा की मुहिम में चले समस्तीपुर जिले के साइकिल यात्रियों ने दिल्ली जाने के क्रम में महनार में संकल्प सभा की. इस मुहिम में एक दर्जन युवक साइकिल से दिल्ली के लिए चले है. ये युवक लोगों को बेटी एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
महनार : पर्यावरण एवं बेटी की सुरक्षा की मुहिम में चले समस्तीपुर जिले के साइकिल यात्रियों ने दिल्ली जाने के क्रम में महनार में संकल्प सभा की. इस मुहिम में एक दर्जन युवक साइकिल से दिल्ली के लिए चले है.
ये युवक लोगों को बेटी एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इनकी टोली के साथ एक वैन भी चल रहा है, जो खाने-पीने की सामान से लदा है. टोली का नेतृत्व मोहनपुर के पर्यावरण सेवी सुजीत भगत कर रहे हैं. इनके साथ दशहरा एवं जलालपुर गांव के नरेंद्र कुमार राय, सुनील कुमार, रामनाथ राय, प्रमोद कुमार राय, सुधांशु प्रसाद राय, दिवाकर प्रसाद राय, कुणाल कुमार, मुकेश कुमार राय, विकास कुमार एवं संतोष कुमार हैं.
इस अभियान को पटोरी एसडीओ राजेश कुमार ने सभा के बाद हरी झंडी दिखा कर विदा किया है. महनार के जेजे बुद्धा फाउंडेशन की ओर से सभा लावापुर चौक पर हुई.
अध्यक्षता बटेश्वर राय ने की. संचालन वैद्यनाथ पंडित प्रभाकर ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महनार के भूमि सुधार उपसमाहर्ता ललित कुमार ने इस मुहिम की प्रशंसा की. कार्यक्रम के संयोजक ब्रजेश कुमार राय के अतिरिक्त इस सभा को रवींद्र राय, भाई रणधीर, रामनरेश राय, शेखर कुमार राय, वकील शर्मा, अश्विनी कुमार आलोक आदि ने संबोधित किया.
पर्यावरण सेवियों ने लोगों को आम के पेड़ बांटे और कई दरवाजों पर पेड़ भी लगवाये. महनार में साइकिल यात्रियों के जत्थे ने साहित्यकार अश्विनी कुमार आलोक के आवास पर रात्रि विश्राम किया. तत्पश्चात डीसीएलआर महनार ने हरी झंडी दिखा कर दिल्ली के लिए विदा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




