क्या आज रिंकू सिंह का 'सूर्या नमस्कार' बिगाड़ेगा MI का खेल? मैच से पहले मस्ती का वीडियो वायरल

Updated at : 29 Mar 2026 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026

मैच से पहले रिंकू और सूर्या की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 के दूसरे मैच से पहले सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव का वीडियो वायरल. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की मुकाबले से पहले देखें दोनों MI के बल्लेबाज और KKR के उप-कप्तान की मस्ती.

विज्ञापन

IPL 2026 में आज यानी 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच मुकाबला होने जा रहा है. मैच शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें केकेआर के नए उप-कप्तान रिंकू सिंह और मुंबई के सूर्यकुमार यादव एक साथ हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आ रहे हैं. क्रिकेट फैंस के बीच रिंकू का यह अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन असली चुनौती मैदान पर होगी. आज के मैच में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रिंकू सिंह अपनी शानदार बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस की रणनीतियों को फेल कर पाएंगे. दोनों ही टीमें इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

रिंकू और सूर्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल

मैच से पहले वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव मजाकिया अंदाज में रिंकू सिंह को केकेआर का उप-कप्तान कहते नजर आ रहे हैं. सूर्या ने मजाकिया लहजे में अपनी कैप उतारी और रिंकू के सम्मान में अपना सिर झुकाया. सूर्या के इस अंदाज को देख रिंकू सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मुस्कुराते हुए नजर आए. फैंस इस वीडियो को ‘ब्रदरहुड’ का नाम दे रहे हैं, लेकिन मैदान पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

वानखेड़े की पिच और मुंबई की चुनौती

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की लाल मिट्टी वाली पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को यहां थोड़ी मदद मिल सकती है. मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चिंता उनका ओपनिंग मैच रिकॉर्ड रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इस बार अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. दूसरी ओर, कोलकाता की टीम के पास रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे फिनिशर्स हैं, जो आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलट सकते हैं.

ये भी पढ़ेंMI vs KKR Live Streaming: कब और कहां देखें मुंबई बनाम कोलकाता का महामुकाबला? जानें लाइव टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

ये भी पढ़ेंMI VS KKR: वानखेड़े में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें की पिच से किसको मिलेगी मदद

ये भी पढ़ेंIPL 2026: क्या जसप्रीत बुमराह मिस करेंगे KKR के खिलाफ पहला मुकाबला, रिपोर्ट में दावा

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola