मंत्री बनाये जाने पर खूब उड़े पटाखे व अबीर-गुलाल

Updated at : 21 Nov 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री बनाये जाने पर खूब उड़े पटाखे व अबीर-गुलाल

राजापाकर : राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन से राजद के नवनिर्वाचित विधायक शिवचंद्र राम को मंत्री बनाये जाने पर महागंठबंधन कार्यकर्ताओं ने जम कर होली खेली, पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी तथा खुशी का जश्न मनाया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया. मंत्री बनाये जाने से क्षेत्र […]

विज्ञापन

राजापाकर : राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन से राजद के नवनिर्वाचित विधायक शिवचंद्र राम को मंत्री बनाये जाने पर महागंठबंधन कार्यकर्ताओं ने जम कर होली खेली, पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी तथा खुशी का जश्न मनाया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया.

मंत्री बनाये जाने से क्षेत्र की जनता को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं. आम आदमी की मूलभूत समस्याएं बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की समस्या दूर होंगी. इस मौके परजदयू प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन, जाफरपट्टी पंचायत राजद अध्यक्ष सुबोध पटेल, सुनील कुमार गुप्ता, राम औतार साह, सौदागर साह, अजीत कुमार सिंह, विनोद प्रसाद सिंह, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जय प्रकाश राय, लक्ष्मण यादव, शंभु सिंह, महेश प्रसाद सिंह, तपसी प्रसाद सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन