ePaper

बिहार : भगवानपुर में हथियार के बल पर 2.30 लाख की लूट

Updated at : 11 Dec 2019 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : भगवानपुर में हथियार के बल पर 2.30 लाख की लूट

हाजीपुर :बिहारमें हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिसपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बाइक सवार युवक से 2.30 लाख रुपये लूट लिया. अपराधियों के भागने के बाद पीड़ित युवक बेलसर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव निवासी चतुर्भुज पंडित का पुत्र मनीष पंडित ने थाना […]

विज्ञापन

हाजीपुर :बिहारमें हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिसपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बाइक सवार युवक से 2.30 लाख रुपये लूट लिया. अपराधियों के भागने के बाद पीड़ित युवक बेलसर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव निवासी चतुर्भुज पंडित का पुत्र मनीष पंडित ने थाना पर पहुंच कर पुलिस को इसकी सूचना दी. लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गयी. पीड़ित युवक जिस वक्त शिकायत लेकर पहुंचा था, उस वक्त एसपी व एसडीपीओ थाना पर ही मौजूद थे. मुजफ्फरपुर आइजी थोड़ी देर पहले ही थाना से निकले थे.

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हाजीपुर शाखा से 2.30 रुपये की निकासी की थी. रुपये की निकासी के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह एनएच 22 पर भगवानपुर थाने वारिसपुर गांव के निकट स्थित पूर्व मंत्री वीणा शाही के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उसकी बाइक को रोक लिया. बाइक रुकते ही अपराधियों ने उससे 2.30 लाख रुपये लूट लिया तथा उससे मोबाइल छीन कर उसे पटक कर फोड़ दिया. अपराधियों ने उसकी बाइक की चाबी को भी कुछ दूर फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मालूम हो कि यह घटना तब घटी जब भगवानपुर थाना से एक अपराधी के भागने की सूचना पर मुजफ्फरपुर आइजी गणेश कुमार, एसपी जगुनाथ रेड्डी, एसडीपीओ राघव दयाल, एसआइटी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी भगवानपुर पहुंचे हुए थे. पुलिस कस्टडी से भागे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन