ePaper

जहाज पार कराने के लिए खोला गया रुस्तमपुर पीपा पुल

Updated at : 05 Dec 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
जहाज पार कराने के लिए खोला गया रुस्तमपुर पीपा पुल

राघोपुर : रुस्तमपुर-कच्ची दरगाह गंगा नदी पर बने पीपा पुल को बुधवार जहाज पार कराने के लिए खोल दिया गया. जहाज को पार कराने के साढ़े तीन घंटे बाद भी पुल को नहीं जोड़ने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. हजारों लोगों को नाव से नदी पार करना पड़ना. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

राघोपुर : रुस्तमपुर-कच्ची दरगाह गंगा नदी पर बने पीपा पुल को बुधवार जहाज पार कराने के लिए खोल दिया गया. जहाज को पार कराने के साढ़े तीन घंटे बाद भी पुल को नहीं जोड़ने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. हजारों लोगों को नाव से नदी पार करना पड़ना.

जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर-कच्ची दरगाह के बीच गंगा नदी पर बने पीपा पुल को बुधवार की दोपहर लगभग 1:45 बजे जहाज पार कराने के लिए संवेदक द्वारा खोल दिया गया. जहाज पार करने के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद भी पीपा पुल को नहीं जोड़ा गया. इसके कारण पीपा पुल पर फंसे हजारों लोगों को नाव से नदी पार कर राघोपुर एवं राघोपुर से पटना आदि जगहों के लिए अपनी यात्रा करनी पड़ी.
मालूम हो कि पांच दिन पूर्व एक टूरिस्ट जहाज को पार कराने के दौरान पीपा पुल से ड्रेजिंग मशीन टकरा गयी थी. मशीन से टक्कर के बाद पीपा पुल दो भागों के बंट गया था. इसकी वजह से चार दिन तक पीपा पुल पर आवागमन बाधित रहा था.
पीपा पुल पर फंसे जन अधिकार पार्टी के नेता रवि यादव ने बताया कि बार-बार संवेदक की लापरवाही के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जहाज पार कराने के लगभग चार घंटे बाद भी पीपा पुल को नहीं जोड़ा गया, जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई. पीपा पुल खुलने के कारण प्रखंड के हजारों लोगों को मजबूरन नाव का सहारा लेना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन