जदयू का संगठन की मजबूती पर बल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : जिला जदयू ने अपने सभी पार्टी प्रकोष्ठों से भी विधानसभा सम्मेलन और चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है. प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि वह 20 नवंबर तक अपने जिला कमेटी का गठन कर इसकी सूची जिला कार्यालय को भी भेजेंगे. इसके साथ ही प्रखंड अध्यक्षों का चयन […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जिला जदयू ने अपने सभी पार्टी प्रकोष्ठों से भी विधानसभा सम्मेलन और चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है. प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि वह 20 नवंबर तक अपने जिला कमेटी का गठन कर इसकी सूची जिला कार्यालय को भी भेजेंगे. इसके साथ ही प्रखंड अध्यक्षों का चयन और प्रखंड कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश देने को कहा गया है.
जदयू प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रकोष्ठों को भी पंचायत स्तर तक विस्तार करना है. इसके लिए तेजी से काम किया जाना चाहिए, ताकि विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन सभी को भी शामिल कराया जा सके. शहर के सिनेमा रोड स्थित जिला कार्यालय में जदयू प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीतियों एवं कार्यक्रमों को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प लिया गया.
बैठक में प्रो शशि ने बताया कि आगामी नवंबर-दिसंबर माह में जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा. इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किये जायेंगे. पार्टी इसकी तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें सभी को जुट जाने का आह्वान किया गया.
बैठक में प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों में किसान के अशर्फी सिंह कुशवाहा, दलित सुरेंद्र पासवान शास्त्री, उद्योग के मनोज निराला, शिक्षक के प्रो शशि, महिला के रीता ठाकुर, कला संस्कृति के सैयद जैद सुगम, अति पिछड़ा के सुनील गुप्ता, महादलित के अनिल दास, युवा के सुभाषचंद्र सिंह, अल्पसंख्यक के मो वसीम रजा, बुद्धिजीवी के पुरुषोत्तम कुमार गुड्डू, क्रीडा के सोनू चौरसिया, पूर्व सैनिक रामविलास चौधरी, छात्र के विश्वजीत कुमार आदि ने विचार रखा. इस मौके पर कार्यालय प्रभारी योगेंद्र शर्मा, विजय श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार शर्मा, मनोज पांडेय, फिरदौस आलम, ब्रह्मानंद सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










