चुनाव में राजद को दो सीटें मिलने पर हर्ष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिदुपुर : बिहार में हुए विधानसभा के उप चुनाव में राजद को दो सीट पर विजयी मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष का महोल देखा जा रहा है. राजद कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी है. हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री उदयनारायण राय उर्फ भोला राय ने […]
विज्ञापन
बिदुपुर : बिहार में हुए विधानसभा के उप चुनाव में राजद को दो सीट पर विजयी मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष का महोल देखा जा रहा है. राजद कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी है. हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री उदयनारायण राय उर्फ भोला राय ने कहा कि राजग प्रत्याशी की सिमरी बख्तियारपुर एवं बेलहर में हुए पराजय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक लेनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बिहार में राजद की सरकार बनेगी हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला मुखिया संघ अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद राय, प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव, राजीव रंजन सिंह उर्फ रंजन सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार राय, पूर्व मुखिया अशर्फी राय, दिनेश राय, सुनील कुमार उर्फ काली राय, राकेश रमण चौबे, प्रखंड उपाध्यक्ष धीरज कुमार, अशोक कुमार, सुरेश राय, नवल किशोर राय, बलराम गिरी, राज कुमार, चंदन राज, विजय यादव पंचायत अध्यक्ष सत्यप्रकाश, व्यापार मंडल प्रखंड अध्यक्ष चंद्रभूषण उर्फ टुन्नीलाल, पिंटू यादव, अमित कुमार, सिरीश राय, लगनदेव सिंह सरपंच, उदय प्रकाश यादव, प्रमोद राय, शिव प्रसाद राम, युगल किशोर राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार निराला, अजय यादव, कन्हैया कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे.
लालगंज. प्रदेश के पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे के बाद लालगंज के राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. चुनाव नतीजे आने से हर्षित राजद के लालगंज नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि पांच विधानसभा सीट के नतीजे ने साबित कर दिया है, कि नीतीश कुमार की सरकार बस कुछ ही दिनों की मेहमान है. राजद के उम्मीदवार बेलहर से रामदेव यादव, नाथनगर से राबिया खातून, सिमरी बख्तियारपुर से जाफर आलम के जीत पर कहा कि वहां की जनता बधाई के पात्र है.
हर्ष व्यक्त करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश राय, भगवापुर प्रखंड अध्यक्ष यदुवंश राय, जिला संगठन सचिव अजित कुमार मिश्रा, जिला महासचिव गुड्डु कमार यादव, मोतीउर्हमान, नन्हे खान, वार्ड पार्षद मो शमशाद, विजय राम, हरेंद्र रजक, शंभु महतो, ओमप्रकाश कुशवाहा, शिवजी पंडित, पैक्स अध्यक्ष नारद राय, बच्चा बाबू, सुमन राय, अरूण जयसवाल, हरेंद्र मांझी, अवधेश चौधरी, संजय राय समेत अन्य शामिल थे.
राजापाकर. प्रखंड रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार विधानसभा के हुए उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों के भारी जीत पर हर्ष व्यक्त किया है. रालोसपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर एक दूसरे को जीत की खुशी में अबीर गुलाल लगाएं तथा मिठाइयां बांटी तथा कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी.
बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के विकास को नकार दिया है. हर्ष व्यक्त करने वालों में रालोसपा युवा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार साह, मंजय कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अमर कुमार वर्मा, अशोक राय, रोहित कुमार सिंह राजा गुप्ता, नवीन कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.
अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला
हाजीपुर. बिहार के उपचुनाव में राजद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. बेलहर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला. राजद नेता केदार प्रसाद यादव, मंजू सिंह के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता शामिल थे. नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










