ePaper

मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

Updated at : 10 Oct 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

जंदाहा /अरनिया : थाना क्षेत्र के अरनिया गांव के वार्ड नंबर 12 में कार सवार अपराधियों ने एक पंचर मिस्त्री को गोली मार कर हत्या कर दिया. घटना मंगलवार की रात की है. एक लाल रंग की कार पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मृतक मो इसराफिल अरनिया गांव निवासी जानी मियां […]

विज्ञापन

जंदाहा /अरनिया : थाना क्षेत्र के अरनिया गांव के वार्ड नंबर 12 में कार सवार अपराधियों ने एक पंचर मिस्त्री को गोली मार कर हत्या कर दिया. घटना मंगलवार की रात की है. एक लाल रंग की कार पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मृतक मो इसराफिल अरनिया गांव निवासी जानी मियां का पुत्र था. वह चंडीगढ़ में पंक्चर बनाने की दुकान चलाता था. यह घटना तब हुयी जब वह अपने दरवाजे पर परिजनों के साथ बैठा हुआ था.

अपराधियों ने इसराफिल के संबंध में उसके छोटे भाई से पूछताछ की और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. दो गोली इसराफिल के सीने में जबकि एक गोली उसके पेट में लगी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी उसी कार से फिर जंदाहा की ओर भाग निकलें. परिजन घायल इसराफिल को आनन-फानन में उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
परिजनों की माने तो इसराफिल चंडीगढ़ में रह कर वहां टायर पंचर की दुकान चलाता है. परिजनों ने बताया कि चंडीगढ़ में उसका कुछ लोगों के साथ दुश्मनी चलती थी. संभावना है कि चंडीगढ़ के विवाद को लेकर ही यहां इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच-पड़ताल में जुट गयी है.
पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिली 20 हजार रुपये
घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में महुआ के डीएसपी भी मृतक के घर पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गयी है.
सीओ जोगिंदर प्रसाद सिंह ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये मुआवजा मुहैया कराया है. इस संबंध में सअनि हकीमुद्दीन खां ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई आवेदन नहीं दिया गया. आवेदन आते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
पहले फोटो का किया मिलान फिर सीने में दागीं गोलियां
जंदाहा /अरनिया. जानकारी के अनुसार एक लाल रंग की कार पर सवार तीन-चार अपराधी जंदाहा बाजार की ओर से मो इसराफिल के घर सह छोटे भाई के पंक्चर दुकान पर पहुंचा. वहां रुकने के बाद कार सवार लोगों ने उनलोगों से हाजीपुर जाने के लिए रास्ता पूछा.
लोगों ने बताया कि हाजीपुर का रास्ता पीछे ही छूट गया है. जंदाहा बाजार के गांधी चौक से पश्चिम वाली सड़क हाजीपुर जाती है. इसी बीच कार पर सवार एक अपराधी ने वहां बैठे व्यक्तियों में से इसराफिल की ओर इशारा करते हुए पूछा कि वह कौन है.
इसराफिल का छोटा भाई ने बताया कि वह मेरा बड़ा भाई है. इसके बाद एक अपराधी ने इसराफिल हो अपने तरफ देखने के लिए बोला. इसराफिल उसके तरफ घुमा तो एक अपराधी ने अपनी मोबाइल में कुछ देखा. इसके बाद उसके इशारे पर एक दूसरे अपराधी ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन