हाजीपुर : आटा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली
Updated at : 07 Sep 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाने के गुदरी बाजार में शुक्रवार की शाम आटा व्यवसायी आकाश चौधरी को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. व्यवसायी को गोली कमर के ऊपर लगी है. जख्मी व्यवसायी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन नगर के जौहरी बाजार स्थित गणपति हॉस्पिटल ले गये. बताया जाता है कि नगर […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाने के गुदरी बाजार में शुक्रवार की शाम आटा व्यवसायी आकाश चौधरी को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. व्यवसायी को गोली कमर के ऊपर लगी है. जख्मी व्यवसायी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन नगर के जौहरी बाजार स्थित गणपति हॉस्पिटल ले गये.
बताया जाता है कि नगर थाने के गुदरी रोड निवासी विजय चौधरी की गुदरी बाजार में दुकान है, जहां उनका पुत्र आकाश चौधरी बैठा हुआ था. इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार अपराधी पहुंचे व लूटपाट करने लगे, जिसका विरोध करने पर आकाश को गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




