टिक टॉक वीडियो के लिए स्टंट कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2019 10:39 PM

विज्ञापन

हाजीपुर : सोशल एप टिक टॉक के प्रति युवाओं की बढ़ती दीवानगी अब जानलेवा साबित होने लगी है. मंगलवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के जगजीवन राम रेल पुल के पास टिक टॉक वीडियो के लिए स्टंट कर रहे एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. मृत […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सोशल एप टिक टॉक के प्रति युवाओं की बढ़ती दीवानगी अब जानलेवा साबित होने लगी है. मंगलवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के जगजीवन राम रेल पुल के पास टिक टॉक वीडियो के लिए स्टंट कर रहे एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. मृत 18 वर्षीय विवेक कुमार नगर थाना क्षेत्र के बागमली के रामप्रवेश सिंह का पुत्र था.

मिली जानकारी के अनुसार विवेक मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे अपने दोस्तों के साथ हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के जगजीवन राम पुल पर सेल्फी व टिक टॉक के लिए वीडियो बना रहा था. इसी दौरान सोनपुर से हाजीपुर की ओर से आ रही एक ट्रेन के झटके से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

इस घटना की जानकारी होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल था. वे दोनों बार-बार रोते हुए बेसुध हो जा रहे थे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन