ePaper

जिला पार्षद के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Updated at : 09 Jul 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
जिला पार्षद के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

हाजीपुर/महनार : महनार-मोहिउद्दीन नगर मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात अल्लीपुर हट्टा चौक के निकट ट्रक से कुचल कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान लावापुर पंचायत निवासी जिला पार्षद रामनरेश राय के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी है. परिजनों के […]

विज्ञापन

हाजीपुर/महनार : महनार-मोहिउद्दीन नगर मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात अल्लीपुर हट्टा चौक के निकट ट्रक से कुचल कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान लावापुर पंचायत निवासी जिला पार्षद रामनरेश राय के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार संतोष कुमार भोज खाकर धमौन से अपने घर महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार बाइक से लौट रहा था.
इसी दौरान अल्लीपुर हट्टा चौक के निकट अज्ञात ट्रक ने उसको धक्का मार दिया. जिससे तत्काल घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया और महनार सीएचसी में लाकर रखा था. जहां उसके पास से मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी पहचान की गई. पुलिस ने सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा दिया.
इधर संतोष की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातम पसर गया. संतोष के माता-पिता के साथ पत्नी रंजू देवी के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. लोगों को आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. संतोष का अंतिम दाह संस्कार हसनपुर में किया गया.
वहीं घटना को लेकर लावापुर महनार के मुखिया सर्वेंद्र कुमार राय एवं संतोष के परिजनों ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सड़क में कार्य कर रही कंस्ट्रक्सन कंपनी की लापरवाही से हुयी है. मुखिया ने कहा कि महीनों से निर्माण को लेकर सड़क किनारे गड्ढ़ा खोद कर छोड़ दिया गया है.
इसी गड्ढे के कारण रात के अंधेरे में संतोष ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. मुखिया ने सड़क निर्माण में लगे कंपनी पर संतोष की हत्या का मुकदमा चलाने एवं परिजनों को 25 लाख की आर्थिक मदद देने की मांग प्रशासन से की है.
दूसरी तरफ घटना पर जिला पार्षद मनिंद्र नाथ सिंह, मुखिया संघ की अध्यक्ष संगीता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता खन्ना सिंह, पैक्स अध्यक्ष पंकेश कुमार राय आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन