अवैध वसूली के खिलाफ पंस की बैठक में हंगामा
Updated at : 03 Jul 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

बरौली : प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रमुख पुष्पा किरण की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. इसमें सदस्यों ने आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरण में उगाही करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया. वहीं, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में एफिडेविट लेने, शौचालय प्रोत्साहन राशि भुगतान करने में विलंब करने को लेकर भी सवाल उठाये. मोगल […]
विज्ञापन
बरौली : प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रमुख पुष्पा किरण की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. इसमें सदस्यों ने आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरण में उगाही करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया. वहीं, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में एफिडेविट लेने, शौचालय प्रोत्साहन राशि भुगतान करने में विलंब करने को लेकर भी सवाल उठाये.
मोगल विरैचा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार ने बताया कि किसी भी पंचायत प्रतिनिधि को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी पीएचसी स्तर से नहीं दी जाती है. वहीं, कई पंचायतों में आयुष्मान भारत योजना के कार्ड देने के नाम पर लाभुकों से 50 रुपये की वसूली आशा द्वारा की जा रही है.
अस्पताल में लाभुकों से कार्ड तो लिया जा रहा है लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही. उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशन योजना के लाभुकों से भी रुपये लेने के बाद उनके हस्ताक्षर का सत्यापन किया जा रहा है. अन्य सदस्यों ने कहा कि किसानों को बीज व खाद देने के नाम पर मनमानी की जा रही है. शौचालय की प्रोत्साहन राशि के भुगतान पर भी बहस हुई. सदस्यों ने सभी लाभुकों की सूची पंचायत भवन पर प्रकाशित करने की मांग की.
बैठक में आपदा, आंगनबाड़ी, पैक्स, आवास योजना समेत अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं. शिक्षा व मनरेगा की ओर से अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की. बैठक में बीडीओ डॉ संजय कुमार, एलइओ नीरज सिंह, सीओ रामजीत प्रसाद सिंह, बिजली कंपनी के जेइ राकेश कुमार, बेबी देवी, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, रामप्रीत चौधरी, संदीप बैठा, सुगंती देवी, बीडीसी सदस्य उमेश पांडेय, मुनमुन कुमार, कंतु यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




