ePaper

मासूम की हत्या मामले में मौसी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, शव की पहचान छिपाने के लिए किया था ये काम

Updated at : 01 Jul 2019 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
मासूम की हत्या मामले में मौसी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, शव की पहचान छिपाने के लिए किया था ये काम

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में पातेपुर थाने के खेसराही में पांच वर्षीया बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी मौसी व उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि खेखराही गांव से बीते 24 जून से लापता पांच वर्षीया निखत परवीन का शव 29 […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में पातेपुर थाने के खेसराही में पांच वर्षीया बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी मौसी व उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि खेखराही गांव से बीते 24 जून से लापता पांच वर्षीया निखत परवीन का शव 29 जून की सुबह चकनसिर गांव के एक खेत से बरामद हुआ था. शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को तेजाब से जलाकर ताड़ के छज्जे से ढक दिया गया था.

मृतका की मां सिम्मी खातून ने इस मामले में अपनी बहन समेत तीन लोगों को आरोपित किया था. मृतका की मां ने आरोप लगाया था कि उसके मोबाइल पर ईदनी के प्रेमी का फोन आता था, बात नहीं कराने पर उससे झगड़ा भी हुआ था. उस वक्त उसने इसका गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी. इसके बाद पुलिस ने मृतका की मौसी ईदनी परवीन और नानी को हिरासत में लिया था.

पूछताछ के बाद पुलिस ने ईदनी परवीन व उसके प्रेमी खेसराही निवासी संतोष कुमार उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन