लालगंज में 170 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Updated at : 07 Jun 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

लालगंज नगर : लालगंज थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह नामीडीह, सिरसा बीरन और सिरसा राम राय गांव से 170 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. विदेशी शराब के साथ पकड़े गये सिरसा बीरन गांव निवासी चंदन और प्रिंस से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में लालगंज […]
विज्ञापन
लालगंज नगर : लालगंज थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह नामीडीह, सिरसा बीरन और सिरसा राम राय गांव से 170 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. विदेशी शराब के साथ पकड़े गये सिरसा बीरन गांव निवासी चंदन और प्रिंस से पुलिस पूछताछ कर रही है.
इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नामीडीह पुल के नीचे और सिरसा बीरन गांव के विपुल सिंह के यहां भारी मात्रा में विदेशी शराब को छिपा कर रखा गया है. इस सूचना के आधार पर एसआई संजय सिंह और पुलिस बल के साथ गुरुवार के अहले सुबह विपुल सिंह के यहां छापेमारी की गयी. तलाशी के दौरान उसकी मुर्गी फार्म से 110 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया गया.
हालांकि पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही विपुल वहां से भाग निकलने में सफल रहा, लेकिन उसके दो साथी प्रिंस और चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने नामीडीह पुल के नीचे छापेमारी कर वहां से 40 कार्टन विदेशी शराब को बरामद कर लिया. थोड़ी देर बार सिरसा राम राय के अनीश सिंह के यहां भी विदेशी शराब की खेप छिपा कर रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर पुलिस टीम ने सिरसा राम राय गांव के अनीश सिंह के घर छापेमारी की.
पुलिस ने वहां से 20 कार्टन विदेशी शराब को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार यहां छापेमारी करने गयी पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झड़प भी हुई. इसकी वजह से धंधेबाज मौके से भाग निकलने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये धंधेबाजों से पूछताछ के आधार पर धंधेबाजों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. भाग निकले धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पूछताछ के बाद दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




