हाजीपुर में मौसी की शादी में आयी बच्ची से गैंगरेप, इधर, बेतिया में नानी के घर जा रही किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2019 7:14 AM

विज्ञापन

हाजीपुर/जंदाहा : जंदाहा थाने के एक गांव में अपनी मौसी की शादी में आयी एक बच्ची के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले में बच्ची के पिता ने जंदाहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 13 मार्च की रात की बतायी गयी है. बच्ची का इलाज जंदाहा पीएचसी में चल रहा […]

विज्ञापन
हाजीपुर/जंदाहा : जंदाहा थाने के एक गांव में अपनी मौसी की शादी में आयी एक बच्ची के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस मामले में बच्ची के पिता ने जंदाहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना 13 मार्च की रात की बतायी गयी है. बच्ची का इलाज जंदाहा पीएचसी में चल रहा है. सारण जिले की रहने वाली बच्ची के पिता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह अपनी साली की शादी में शामिल होने परिवार के साथ जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ससुराल आये थे.
13 मार्च की रात घर के सारे लोग शादी की रस्म अदायगी में लगे थे. इसी दौरान सुभाष कुमार, विवेक कुमार व राजू कुमार ने उनकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया. बच्ची ने रात में ही परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की पर उस वक्त किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया. अगली सुबह बच्ची ने दुबारा पेट दर्द की शिकायत की. इसके बाद उसकी नानी ने बच्ची से जानकारी ली तो सारी घटना का पता चला.
बेतिया : नानी के घर जा रही किशोरी को अगवा कर गैंगरेप
बेतिया : ननिहाल जा रही किशोरी को अगवा कर गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपनी नानी के घर जा रही थी. रास्ते में गांव के ही दीपक कुमार व सींटू कुमार ने उसे अगवा कर लिया तथा गैंगरेप की. घटना के बाद दोनों उसे लेकर बेतिया स्टेशन चले आये. रविवार तड़के जीआरपी की नजर संदिग्ध स्थिति में मौजूद युवकों पर पड़ी, तो दोनों लड़की को छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने उसे मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया, जहां से घर चली गयी. घर जाकर अपनी आपबीती बतायी, तो उसकी मां थाने लेकर आयी व पूरा घटनाक्रम बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन