वैशाली में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, आंखें फोड़ीं

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर ठप कर दिया आवागमन भगवानपुर (वैशाली) : सराय थाना क्षेत्र के अलीमुद्दीन चक (बोअरिआ) गांव में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक घर में घुस कर 65 वर्षीय महिला की आंखें फोड़ दीं और गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी. मृतका लालपरी देवी उक्त गांव निवासी […]
आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर ठप कर दिया आवागमन
भगवानपुर (वैशाली) : सराय थाना क्षेत्र के अलीमुद्दीन चक (बोअरिआ) गांव में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक घर में घुस कर 65 वर्षीय महिला की आंखें फोड़ दीं और गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी. मृतका लालपरी देवी उक्त गांव निवासी स्व.रामजीवन साह की पत्नी थी. घटना की जानकारी तब मिली, जब गांव का ही एक व्यक्ति मृतका के घर पहुंचा और बरामदे में नग्न अवस्था में महिला का शव देखा. महिला के हाथ-पैर बंधे थे.
इस घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शी ने लोगों को दी. सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर आवागमन ठप कर दिया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू किया. लोगों की मांग पर मुजफ्फरपुर से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया. लगभग दो घंटे बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




