बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Updated at : 08 Jul 2018 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, मौत

आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर वाहनों की आवाजाही की ठप हाजीपुर : हाजीपुर -मुजफ्फरपुर एनएच 77 के सतियारा चौक के समीप बोलेरो और लूना मोपेट बाइक की ठोकर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका 15 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. […]

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर वाहनों की आवाजाही की ठप

हाजीपुर : हाजीपुर -मुजफ्फरपुर एनएच 77 के सतियारा चौक के समीप बोलेरो और लूना मोपेट बाइक की ठोकर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका 15 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. मृतक दीनानाथ सहनी (40) सदर थाना क्षेत्र के थाथन बुजुर्ग गांव निवासी स्व. शिवजी सहनी का पुत्र था. जबकि घायल विपीन कुमार (14) दीनानाथ सहनी का पुत्र है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दिया.
हालांकि जब तक लोग जुटते बोलेरो सवार गाड़ी लेकर फरार हो चुका था. इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने -बुझाने में जुटी गयी. मगर जाम कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं थे. आक्रोशित लोग घटना स्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने व मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना के लगभग दो घंटे बाद अंचलाधिकारी दिनेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. लगभग चार घंटे तक आक्रोशित लोगों को समझाने -बुझाने व 20 हजार रुपये मुआवजा राशि और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए. तब जा कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.
मृतक के परिजनों ने बताया की सुबह दीनानाथ सहनी अपने 15 वर्षीय पुत्र विपीन कुमार के साथ अपनी लूना मोपेट बाइक से मुर्गी दाना बेच कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान सतियारा चौक के समीप मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार की बोलेरो गाड़ी से ठोकर लगने से दिनानाथ सहनी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका 15 वर्षीय पुत्र विपीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगो की मदद से घायल विपीन को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया गया. इधर मृतक के घर पर मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी अपनी पति की मौत की खबर मिलते रोते- रोते बेहोश हो पड़ी. मृतक ही अपने घर का एक मात्र सहारा था. मृतक को तीन पुत्र और एक पांच साल की पुत्री है.
घटना को आक्रोशित लोगों द्वारा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर लगभग चार घंटे तक जाम के कारण लगभग दो किलो मीटर तक छोटे और बड़े वाहनों की लम्बीं कतारे लग गयी. जाम का असर हाजीपुर दिग्घी रेलवे गुमटी तक दिखा. कई लोग तो बस की सवारी छोड़ कर पैदल ही निकल पड़े. जाम के कारण खास कर छोटे बच्चें और बुजुर्ग को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा.
क्या कहते हैं अधिकारी
सदर थाना क्षेत्र के सतियारा चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत के बाद स्थानीय लोगों से सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दिया था. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझकार लोगों को शांत किया.
ओम प्रकाश, सदर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन