नदी की तेज धार में युवती डूबी, शव की बरामदगी नहीं

Updated at : 12 Jun 2018 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
नदी की तेज धार में युवती डूबी, शव की बरामदगी नहीं

लालगंज नगर : लालगंज थाना क्षेत्र के महादेव घाट पर सोमवार की अहले सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब घटारो मध्य पंचायत निवासी की 20 वर्षीय बच्ची का नारायणी नदी पर स्नान करने के दौरान पैर फिसल गया. वहीं वहां पर उपस्थित लोगों ने जब लड़की को पानी में छटपटाते देखा और हो […]

विज्ञापन

लालगंज नगर : लालगंज थाना क्षेत्र के महादेव घाट पर सोमवार की अहले सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब घटारो मध्य पंचायत निवासी की 20 वर्षीय बच्ची का नारायणी नदी पर स्नान करने के दौरान पैर फिसल गया. वहीं वहां पर उपस्थित लोगों ने जब लड़की को पानी में छटपटाते देखा और हो हल्ला किया, तब जाकर काफी लोग उपस्थित होकर खोजबीन करने लगे. लेकिन पानी का बहाव इतनी तेज था कि पता ही नहीं चल पाया कि आखिरकार पल्लवी का शव कहां चला गया. इस बात की जानकारी लोगों ने पल्लवी के परिजनों को दी. परिजनों द्वारा इसकी सूचना लालगंज थाना को दी गयी,

जहां से लालगंज थाना और सीओ ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर खोजबीन जारी कर दिया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका था. परिजनों में पिता रतन सिंह, रो रो कर बता रहा था कि पल्लवी कभी कभार सुबह में अपने पूरे परिजनों के साथ नारायणी नदी स्नान करने आती थी. सोमवार को यह हादसा तब हुआ, जब पूजा करने के लिए एक गैलन में पानी भर रही थी.

इस दौरान पैर फिसल गया और काफी गहरे पानी में चली गयी. उसके परिजनों ने खोजबीन की, तो पता चला कि पल्लवी डूब गयी. वहीं इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को पता चला, तो काफी लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी और मातमी सन्नाटा पसर गया. बताते चले कि मृतका के पिता रतन सिंह के एक पुत्र व दो पुत्रियां थी. जिसमें लड़का सबसे छोटा था. जिसका हाल ही में मोनू का दोनों किडनी खराब होने के कारण मौत हो गयी थी.

क्या कहते अंचलाधिकारी
जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर खोजबीन की जा रही है. यदि सोमवार को छह सात बजे तक शव नहीं मिली, तो मंगलवार को भी खोजबीन की जाएगी. मिलने के बाद जांचोंपरांत मुआवजा दिया जाएगा.
मुन्ना प्रसाद, सीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन