बिहार के वैशाली में 7 लोगों को जिंदा जलाने वाले शख्स की दया याचिका राष्ट्रपति ने कर दी खारिज

Updated at : 03 Jun 2018 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के वैशाली में 7 लोगों को जिंदा जलाने वाले शख्स की दया याचिका राष्ट्रपति ने कर दी खारिज

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक ही परिवार के सात लोगों को जिंदा जला कर मारने के मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे व्यक्ति की दया याचिका खारिज कर दी है. राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कोविंद पास यह पहली दया याचिका दायर की गयी थी. बिहार के वैशाली जिले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक ही परिवार के सात लोगों को जिंदा जला कर मारने के मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे व्यक्ति की दया याचिका खारिज कर दी है. राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कोविंद पास यह पहली दया याचिका दायर की गयी थी. बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में घटी यह वीभत्स घटना 2006 की है. जिसमें जगत राय नामक व्यक्ति ने भैंस चोरी होने के मामले में विजेंद्र महतो और उसके परिवार के छह सदस्यों को जिंदा जला दिया था.

महतो ने सितंबर 2005 में भैंस चोरी होने का एक मामला दर्ज कराया था जिसमें जगत राय के अलावा वजीर राय और अजय राय को आरोपी बनाया था. ये आरोपी (जो अब दोषी हैं) महतो पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे थे. जगत ने बाद में महतो के घर में आग लगा दी. जिसमें महतो की पत्नी और पांच बच्चों की मौत हो गयी थी. आग में बुरी तरह झुलसे महतो की भी कुछ महीने बाद मौत हो गयी थी. राय को इस मामले का दोषी पाया गया और स्थानीय अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई.

बाद में उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने भी निचली अदालत की सजा बरकरार रखी. इस पर राय की दया याचिका राष्ट्रपति सचिवालय भेजा गया था. राष्ट्रपति कार्यालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय के विचार मांगे थे. जिसने पिछले साल 12 जुलाई को अपनी अनुशंसाएं भेजी थीं. राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, “राष्ट्रपति ने महतो की दया याचिका 23 अप्रैल 2018 को खारिज कर दिया.” पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब कोविंद ने किसी दया याचिका पर फैसला किया. राष्ट्रपति सचिवालय में कोई भी अन्य दया याचिका अब लंबित नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन