छोटे भाई को बचाने गया और खुद डूबा पोखर के किनारे गेंद खेल रहे थे बच्चे

Updated at : 31 May 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
छोटे भाई को बचाने गया और खुद डूबा पोखर के किनारे गेंद खेल रहे थे बच्चे

राजापाकर : पोखर में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना बखरी बराई पंचायत के बखरी बराई ग्राम की है. इसी ग्राम निवासी शिवजी पासवान के पुत्र नीरज कुमार एवं धीरज कुमार अपने आठ दस साथियों के साथ घर के बगल में स्थित पोखर किनारे गेंद खेलने शाम के चार बजे […]

विज्ञापन

राजापाकर : पोखर में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना बखरी बराई पंचायत के बखरी बराई ग्राम की है. इसी ग्राम निवासी शिवजी पासवान के पुत्र नीरज कुमार एवं धीरज कुमार अपने आठ दस साथियों के साथ घर के बगल में स्थित पोखर किनारे गेंद खेलने शाम के चार बजे गया था.

खेलने के दौरान गेंद पानी में चली गयी. छोटा भाई धीरज गेंद निकालने पोखर में गया. उसे बचाने गया बड़ा भाई नीरज कुमार गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया, जबकि छोटा भाई पोखर किनारे कम पानी में ही था. लोगों ने छोटे भाई धीरज को पानी से निकाला एवं स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराया. घटना की सूचना पाकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे. वहीं थानाध्यक्ष छोटन कुमार को भी घटना की सूचना दी गयी. वे भी सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं अंचलाधिकारी राजापाकर को भी घटना की सूचना दी गयी.

उनके आदेश पर कर्मचारी शिव शंकर सिंह मौके पर पहुंचे एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य विनोद पासवान, पूर्व मुखिया हरीलाल राय, राजद नेता पवन यादव, रामबाबू राय आदि लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से दलित परिवार के बेहद गरीब शिवजी पासवान को राहत आपदा कोष से चार लाख देने कि शीघ्र मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन